गाज़ीपुर: गाजीपुर में तिरंगा लहराया, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण और दिया विकसित भारत का संकल्प
गाजीपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह, उमंग और देशभक्ति के माहौल में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में गाजीपुर नगर पालिका परिषद परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और वीर शहीदों को नमन किया।