कुमारखंड: कुमारखंड प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अनंत पर्व पूजा
कुमारखंड प्रखंड क्षेत्रों में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ अनंत पर्व मनाया गया। भाद्र मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया जाता है। अनंत भगवान की पूजा के बाद चौदह गांठ वाले सूत्र को अनंत भगवान का स्वरूप मान कर पुरुष श्रद्धालुओं ने दाएं व महिलाओं श्रद्धालुओं ने बाएं बांह पर धारण किया।