मुगलसराय: लौंदा के पास नेशनल हाईवे पर पलटी पिकअप, वाहन में फंसकर चालक की हुई मौत
मुगलसराय क्षेत्र के लौंदा के पास नेशनल हाईवे पर शुक्रवार देर रात करीब एक बजे तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकअप चालक गुड्डू यादव (35) की मौके पर ही मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर 02 बजे को अलीनगर थाना प्रभारी गगनराज सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना रात करीब एक बजे मिली थी। पिकअप के अनियंत्रित होकर पलटने के कारणों की जांच की जा रही है।