कंपिल:
ईंट भट्टे पर मजदूर ले जाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर जमकर लाठी डंडे व फायरिंग हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी प्रचलित हो रहा है।
पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
क्षेत्र के गांव धीमर नगला निवासी भूरे कश्यप भट्टे पर मजदूरों को ले जाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कुछ मजदूरों को ले जाने के लिए पहले से ही रुपये दे दिए। उन्हीं मजदूरों को गांव के ही कुछ लोग अन्य भट्टे पर ले जाने लगे। जिसका विरोध करने पर ओमकार सोमवार देर शाम विवाद हो गया। ग्रामीणों ने मामले को शांत कराकर घर भेज दिया। मंगलवार सुबह दोनों पक्षों में फिर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। जमकर लाठी डंडे चले, फायरिंग भी हुई। दिनदहाड़े फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने आनन फानन में छिपकर जान बचाई। ग्रामीणों ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर दो लोगों को हिरासत में लिया। भूरे पक्ष ने थाने पहुंच मामले की तहरीर पुलिस को दी। मारपीट व फायरिंग के दौरान का एक युवक का फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर प्रचलित हो रहा है। हालांकि यूथ इंडिया प्रचलित वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
थाना प्रभारी नितिन चौधरी ने बताया दो पक्षों में फायरिंग व मारपीट हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
सीओ अजय वर्मा ने बताया जांच में फायरिंग की पुष्टि हुई है। आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।