वाड्रफनगर: पत्नी को घर में बंद कर मारपीट, चूहा मारने की दवा खिलाने का आरोप; गंभीर हालत में बलरामपुर किया गया रेफर
वाड्रफनगर रविवार जिले के ग्राम चाकी में रविवार दोपहर घरेलू विवाद के दौरान एक महिला को उसके पति द्वारा घर में बंद कर मारपीट करने और कथित रूप से चूहा मारने की दवा खिला देने का मामला सामने आया है। घटना के बाद महिला की हालत गंभीर हो गई। परिजन तत्काल उसे रामानुजगंज स्थित 100 बिस्तर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है