Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
No video available

बाँका गाँव में महिला से श्री रामनारायण मंडल जी के लिए वोट की अपील .. जय भाजपा तय भाजपा 🙏

13k views | Banka, Banka | Oct 27, 2020

MORE NEWS

पान का स्वाद बढ़ाने वाली सुपारी को आप सबने कभी न कभी तो जरूर चखा होगा, लेकिन क्या आपको इसके पेड़ और उपयोग के बारे में पता है?

सुपारी का पेड़ भी नारियल के पेड़ जैसा ही दिखता है। इसका फल पारंपरिक रूप से जितना उपयोगी है, उतना ही इसका वृक्ष पर्यावरण और व्यावसायिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

#supari #arecacatechu #plants #TreeConservation #environment #GreenBihar

पान का स्वाद बढ़ाने वाली सुपारी को आप सबने कभी न कभी तो जरूर चखा होगा, लेकिन क्या आपको इसके पेड़ और उपयोग के बारे में पता है? सुपारी का पेड़ भी नारियल के पेड़ जैसा ही दिखता है। इसका फल पारंपरिक रूप से जितना उपयोगी है, उतना ही इसका वृक्ष पर्यावरण और व्यावसायिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। #supari #arecacatechu #plants #TreeConservation #environment #GreenBihar

Banka, Bihar | Aug 18, 2026

बाँका जिलान्तर्गत अवैध खनन/परिवहन एवं भंडारण के विरूद्ध खनन टीम द्वारा लगातार की जा रही छापेमारी एवं करवाई के कारण अवैध खनन/परिवहन मामले में लगातार कमी आई हैं। विगत सप्ताह में खनन टीम द्वारा विभिन्न थानान्तर्गत योजनाबद्ध तरीके से व्यापक स्तर पर छापेमारी की गई, जिसके तहत् विभिन थानों में कुल 07 वाहनो की जप्ति करते हुए कुल 2.75 लाख रू0 का दंड अधिरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। साथ ही बाँका अवैध खनन/परिवहन के संभावित रास्ते को काटकर मार्ग अवरूद्ध किया गया है, ताकि उस रास्ते से अवैध खनन/परिवहन न हो सके। 
समाहर्ता द्वारा बालू माफियाओं पर लगातार ऐसे ही नियमित रूप से सख्त कार्रवाई करने का निदेश दिया गया है। अवैध बालू उत्खनन करने वाले व्यक्तियों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

बाँका जिलान्तर्गत अवैध खनन/परिवहन एवं भंडारण के विरूद्ध खनन टीम द्वारा लगातार की जा रही छापेमारी एवं करवाई के कारण अवैध खनन/परिवहन मामले में लगातार कमी आई हैं। विगत सप्ताह में खनन टीम द्वारा विभिन्न थानान्तर्गत योजनाबद्ध तरीके से व्यापक स्तर पर छापेमारी की गई, जिसके तहत् विभिन थानों में कुल 07 वाहनो की जप्ति करते हुए कुल 2.75 लाख रू0 का दंड अधिरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। साथ ही बाँका अवैध खनन/परिवहन के संभावित रास्ते को काटकर मार्ग अवरूद्ध किया गया है, ताकि उस रास्ते से अवैध खनन/परिवहन न हो सके। समाहर्ता द्वारा बालू माफियाओं पर लगातार ऐसे ही नियमित रूप से सख्त कार्रवाई करने का निदेश दिया गया है। अवैध बालू उत्खनन करने वाले व्यक्तियों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

Banka, Bihar | Aug 17, 2026

श्रावणी मेला 2026 में कांवरिया श्रद्धालुओं को विशेष सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी, बांका के निर्देश पर कच्ची कांवरिया पथ पर 15 सूचना केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन सूचना केंद्रों के माध्यम से 24×7 श्रद्धालुओं को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। यात्रा के दौरान बिछड़ने वाले कांवरिया श्रद्धालुओं को अनाउंसमेंट एवं अन्य माध्यमों से उनके परिजनों से मिलाने के साथ-साथ उनके खोए हुए सामान की तलाश कर उन्हें वापस उपलब्ध कराया जा रहा है।
इसी क्रम में सूईयां सूचना केंद्र द्वारा बताया गया कि छपरा निवासी लखपति देवी यात्रा के दौरान अपने पुत्र संजय राय से बिछड़ गई थीं। सूचना केंद्र द्वारा अनाउंसमेंट कर लखपति देवी को उनके पुत्र संजय राय से मिलाया गया।
वहीं, शिवलोक सूचना केंद्र के माध्यम से भागलपुर निवासी अभिनंदन मंडल अपने लगभग 15 वर्षीय भतीजे से बिछड़ गए थे। सूचना केंद्र द्वारा लगातार अनाउंसमेंट किए जाने के बाद दोनों को सकुशल मिला दिया गया।
इसी प्रकार, दुम्मा बॉर्डर सूचना केंद्र पर कैमूर (भभुआ) निवासी लव कुश कुमार राय अपने साथी जयप्रकाश राय से पिछले तीन दिनों से बिछड़े हुए थे। दुम्मा बॉर्डर सूचना केंद्र एवं पुलिस बल के संयुक्त प्रयास से दोनों को एक-दूसरे से मिलाया गया।
सूचना केंद्रों के माध्यम से किए जा रहे इन प्रयासों से कांवरिया श्रद्धालुओं को काफी राहत मिल रही है। जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि यात्रा के दौरान अपने साथियों एवं परिजनों का विशेष ध्यान रखें तथा किसी प्रकार की परेशानी होने पर निकटतम सूचना केंद्र अथवा नियंत्रण कक्ष एवं पुलिस बल से संपर्क करें।

श्रावणी मेला 2026 में कांवरिया श्रद्धालुओं को विशेष सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी, बांका के निर्देश पर कच्ची कांवरिया पथ पर 15 सूचना केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन सूचना केंद्रों के माध्यम से 24×7 श्रद्धालुओं को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। यात्रा के दौरान बिछड़ने वाले कांवरिया श्रद्धालुओं को अनाउंसमेंट एवं अन्य माध्यमों से उनके परिजनों से मिलाने के साथ-साथ उनके खोए हुए सामान की तलाश कर उन्हें वापस उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी क्रम में सूईयां सूचना केंद्र द्वारा बताया गया कि छपरा निवासी लखपति देवी यात्रा के दौरान अपने पुत्र संजय राय से बिछड़ गई थीं। सूचना केंद्र द्वारा अनाउंसमेंट कर लखपति देवी को उनके पुत्र संजय राय से मिलाया गया। वहीं, शिवलोक सूचना केंद्र के माध्यम से भागलपुर निवासी अभिनंदन मंडल अपने लगभग 15 वर्षीय भतीजे से बिछड़ गए थे। सूचना केंद्र द्वारा लगातार अनाउंसमेंट किए जाने के बाद दोनों को सकुशल मिला दिया गया। इसी प्रकार, दुम्मा बॉर्डर सूचना केंद्र पर कैमूर (भभुआ) निवासी लव कुश कुमार राय अपने साथी जयप्रकाश राय से पिछले तीन दिनों से बिछड़े हुए थे। दुम्मा बॉर्डर सूचना केंद्र एवं पुलिस बल के संयुक्त प्रयास से दोनों को एक-दूसरे से मिलाया गया। सूचना केंद्रों के माध्यम से किए जा रहे इन प्रयासों से कांवरिया श्रद्धालुओं को काफी राहत मिल रही है। जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि यात्रा के दौरान अपने साथियों एवं परिजनों का विशेष ध्यान रखें तथा किसी प्रकार की परेशानी होने पर निकटतम सूचना केंद्र अथवा नियंत्रण कक्ष एवं पुलिस बल से संपर्क करें।

Banka, Bihar | Aug 17, 2026

जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ सोमवारीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने विभिन्न विभागों एवं कार्यालयों में लंबित पत्रों एवं आवेदनों के निष्पादन की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि लंबे समय से लंबित सभी पत्रों एवं आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं हो। सभी संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने CWJC, MJC, नीलाम पत्रवाद, सेवा संवाद, आयुक्त कार्यालय, मानवाधिकार एवं मुख्यमंत्री डैशबोर्ड से संबंधित मामलों की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि इन सभी मामलों की लंबित अवधि के आधार पर सूची तैयार कर मिशन मोड में प्राथमिकता के साथ निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण हो सके।

बैठक में "सहयोग शिविर" के दौरान प्राप्त 1-स्टार एवं 2-स्टार रेटिंग वाले मामलों की भी समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि ऐसे सभी मामलों की जांच संबंधित जिला स्तरीय टीम द्वारा प्राथमिकता के आधार पर की जाए तथा शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए।  

    जिला पदाधिकारी ने कर्मियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी कर्मियों को निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचने तथा नियमित रूप से बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कर्मियों के वेतन का भुगतान बायोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर किया जाएगा। बिना वैध कारण के बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज नहीं करने वाले कर्मियों के वेतन भुगतान पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

जिला पदाधिकारी द्वारा नीलाम पत्रवाद से संबंधित मामलों के निष्पादन की भी विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने निर्देश दिया कि लंबे समय से लंबित सभी पत्रों, आवेदनों एवं नीलाम पत्रवाद के मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो।

    जिला पदाधिकारी ने सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों एवं संबंधित अधियाची विभागों/बैंकों को रजिस्टर-9 एवं रजिस्टर-10 का नियमित रूप से मिलान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अभिलेखों का समय-समय पर मिलान करते हुए लंबित मामलों की पहचान कर उनका शीघ्र एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

बैठक के अंत में श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी, कटोरिया, बेलहर एवं चांदन को प्रतिदिन कांवरिया पथ का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि कांवरिया पथ पर सड़क, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था सहित श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए।  
   उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कांवरिया श्रद्धालुओं से नियमित रूप से फीडबैक प्राप्त करने तथा प्राप्त नकारात्मक फीडबैक एवं शिकायतों को सूचीबद्ध कर प्राथमिकता के आधार पर उसका समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि आवश्यक सुधार करते हुए कांवरिया श्रद्धालुओं को सुगम, सुरक्षित एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।  

     अंत में जिला पदाधिकारी ने सभी विभागों के पदाधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि आम नागरिकों को सरकारी सेवाओं का लाभ बिना किसी अनावश्यक विलंब के प्राप्त हो सके।

Information & Public Relations Department, Government of Bihar

जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ सोमवारीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने विभिन्न विभागों एवं कार्यालयों में लंबित पत्रों एवं आवेदनों के निष्पादन की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि लंबे समय से लंबित सभी पत्रों एवं आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं हो। सभी संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने CWJC, MJC, नीलाम पत्रवाद, सेवा संवाद, आयुक्त कार्यालय, मानवाधिकार एवं मुख्यमंत्री डैशबोर्ड से संबंधित मामलों की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि इन सभी मामलों की लंबित अवधि के आधार पर सूची तैयार कर मिशन मोड में प्राथमिकता के साथ निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण हो सके। बैठक में "सहयोग शिविर" के दौरान प्राप्त 1-स्टार एवं 2-स्टार रेटिंग वाले मामलों की भी समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि ऐसे सभी मामलों की जांच संबंधित जिला स्तरीय टीम द्वारा प्राथमिकता के आधार पर की जाए तथा शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। जिला पदाधिकारी ने कर्मियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी कर्मियों को निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचने तथा नियमित रूप से बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कर्मियों के वेतन का भुगतान बायोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर किया जाएगा। बिना वैध कारण के बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज नहीं करने वाले कर्मियों के वेतन भुगतान पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिला पदाधिकारी द्वारा नीलाम पत्रवाद से संबंधित मामलों के निष्पादन की भी विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने निर्देश दिया कि लंबे समय से लंबित सभी पत्रों, आवेदनों एवं नीलाम पत्रवाद के मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो। जिला पदाधिकारी ने सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों एवं संबंधित अधियाची विभागों/बैंकों को रजिस्टर-9 एवं रजिस्टर-10 का नियमित रूप से मिलान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अभिलेखों का समय-समय पर मिलान करते हुए लंबित मामलों की पहचान कर उनका शीघ्र एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। बैठक के अंत में श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी, कटोरिया, बेलहर एवं चांदन को प्रतिदिन कांवरिया पथ का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि कांवरिया पथ पर सड़क, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था सहित श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कांवरिया श्रद्धालुओं से नियमित रूप से फीडबैक प्राप्त करने तथा प्राप्त नकारात्मक फीडबैक एवं शिकायतों को सूचीबद्ध कर प्राथमिकता के आधार पर उसका समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि आवश्यक सुधार करते हुए कांवरिया श्रद्धालुओं को सुगम, सुरक्षित एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। अंत में जिला पदाधिकारी ने सभी विभागों के पदाधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि आम नागरिकों को सरकारी सेवाओं का लाभ बिना किसी अनावश्यक विलंब के प्राप्त हो सके। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Banka, Bihar | Aug 17, 2026

बिहार सरकार द्वारा विद्यार्थियों को सहयोग एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 17 अगस्त 2026 को “विद्यार्थी सहयोग पोर्टल” का शुभारंभ किया गया।
माननीय मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा पटना स्थित जे.डी. वीमेंस कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थी सहयोग पोर्टल का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर राज्य के सभी जिला पदाधिकारी, बांका सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए।

विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के माध्यम से छात्रों की विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को एक ही स्थान पर दर्ज करने तथा उनके समाधान की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाया गया है। यह पोर्टल विद्यार्थियों एवं प्रशासन के बीच सीधे संवाद के प्रभावी माध्यम के रूप में कार्य करेगा।
विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण पहलू यह है कि पोर्टल पर शिकायत दर्ज होने के बाद उसके समाधान की प्रक्रिया को समयबद्ध किया गया है। “विद्यार्थी सहयोग पोर्टल” पर शिकायत दर्ज होने की तिथि से 30 दिनों के अंदर शिकायत का निपटारा कर विद्यार्थी को इसकी जानकारी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।
इस पोर्टल के शुभारंभ से विद्यार्थियों को विभिन्न सुविधाओं एवं सहयोग से संबंधित सेवाएं सुगम, पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से उपलब्ध हो सकेंगी। साथ ही, विद्यार्थियों को आवश्यक जानकारी एवं सेवाओं तक आसान पहुंच सुनिश्चित होगी। यह पहल विद्यार्थियों की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा उनके हितों के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण एवं उपयोगी साबित होगी।
इसके अतिरिक्त, विद्यार्थियों से संबंधित समस्याओं एवं आवश्यक सहयोग के लिए प्रत्येक माह के चौथे मंगलवार को शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को अपनी समस्याएं रखने एवं आवश्यक सहायता प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

बिहार सरकार द्वारा विद्यार्थियों को सहयोग एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 17 अगस्त 2026 को “विद्यार्थी सहयोग पोर्टल” का शुभारंभ किया गया। माननीय मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा पटना स्थित जे.डी. वीमेंस कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थी सहयोग पोर्टल का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर राज्य के सभी जिला पदाधिकारी, बांका सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए। विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के माध्यम से छात्रों की विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को एक ही स्थान पर दर्ज करने तथा उनके समाधान की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाया गया है। यह पोर्टल विद्यार्थियों एवं प्रशासन के बीच सीधे संवाद के प्रभावी माध्यम के रूप में कार्य करेगा। विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण पहलू यह है कि पोर्टल पर शिकायत दर्ज होने के बाद उसके समाधान की प्रक्रिया को समयबद्ध किया गया है। “विद्यार्थी सहयोग पोर्टल” पर शिकायत दर्ज होने की तिथि से 30 दिनों के अंदर शिकायत का निपटारा कर विद्यार्थी को इसकी जानकारी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। इस पोर्टल के शुभारंभ से विद्यार्थियों को विभिन्न सुविधाओं एवं सहयोग से संबंधित सेवाएं सुगम, पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से उपलब्ध हो सकेंगी। साथ ही, विद्यार्थियों को आवश्यक जानकारी एवं सेवाओं तक आसान पहुंच सुनिश्चित होगी। यह पहल विद्यार्थियों की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा उनके हितों के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण एवं उपयोगी साबित होगी। इसके अतिरिक्त, विद्यार्थियों से संबंधित समस्याओं एवं आवश्यक सहयोग के लिए प्रत्येक माह के चौथे मंगलवार को शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को अपनी समस्याएं रखने एवं आवश्यक सहायता प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

Banka, Bihar | Aug 17, 2026