कैराना: सलमपुर मार्ग निवासी गर्भवती विवाहिता ने ससुरालियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया, पुलिस से कार्रवाई की मांग की
Kairana, Shamli | Aug 16, 2026 कांधला कस्बे के सलेमपुर मार्ग निवासी खुशी नामक विवाहिता ने पुलिस से शिकायत की है। रविवार प्रात: करीब आठ बजे मिली जानकारी के अनुसार, विवाहिता की शादी करीब सात माह पूर्व हुई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दो लाख रुपये की मांग करते हैं। वह गर्भवती है और उसके साथ मारपीट की गई है। मारपीट में उसे चोटें लगी है। मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है।