बरेली: बरेली में शिव भक्तों पर आसमान से बरसेंगे फूल, सातों नाथ मंदिरों में हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा
बरेली में श्रावण के तीसरे सोमवार को बरेली में शिव भक्तों का भव्य स्वागत होने जा रहा है। जिला प्रशासन ने कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम किए हैं। जिले के सातों नाथ मंदिरों में जलाभिषेक के लिए पहुंचने वाले कांवड़ियों और श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी। नाथ मंदिरों से लेकर कछला घाट तक कांवड़ियों के स्वागत में आसमान से फूल बरसाए