छतरपुर नगर: गुड़ाकला में स्कूल जा रहे बच्चों को चार पहिया ने मारी टक्कर, एक की मौके पर, दूसरे की जिला अस्पताल में मौत
लवकुशनगर थाना क्षेत्र के गुड़ाकला में स्कूल जा रहे बच्चों को बीते रोज चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी थी,जिसमें अनिल की मौके पर मौत हो गई थी वहीं लवकेश को जिला अस्पताल रेफर किया गया था,जहां इलाज के दौरान लवकेश में दम तोड़ दिया। जिसका पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में आज 16 अगस्त दोपहर 1 बजे कराया गया। वहीं तीसरे का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।