शामली: शामली के जलालपुर निवासी पीटीआई की हरियाणा के खोजकीपुर कलां गांव में पांच गोलियां मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम
Shamli, Shamli | Aug 13, 2026 शामली जिले के थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी 36 वर्षीय अवधेश नई दिल्ली के सर्वोदय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पीटीआई थे, जिनकी कथित तौर पर पांच गोलियां मारकर हत्या कर दी गई और उनका शव हरियाणा के बापौली थाना क्षेत्र के गांव खोजकीपुर कलां में ड्रेन—2 के पास से बरामद हुआ। हत्या मंगलवार देर रात को हुई। गुरूवार को जलालपुर गांव में अंतिम संस्कार हुआ।