मथुरा: कांग्रेस बैठक में बवाल के बाद जिलाध्यक्ष ने बाहरी लोगों पर साजिश का आरोप लगाया
मथुरा। शुक्रवार को नौझील क्षेत्र में कांग्रेस की बैठक के दौरान अचानक बवाल हो गया। बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट और हाथापाई शुरू हो गई। देखते ही देखते मौके पर भगदड़ की स्थिति बन गई और लोग जान बचाकर भागे बावल में जिला अध्यक्ष मुकेश धनगर घायल हो गए जिन्होंने बाहरी लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया