सागवाड़ा: डूंगरपुर में पैंथर के हमले में 65 वर्षीय वृद्धा की मौत
चितरी थाना क्षेत्र के मोदरा दौलतपुरा गांव में खेत में काम कर रही 65 वर्षीय थावरी देवी पर पैंथर ने हमला किया। मौके पर उनकी मौत हो गई। पुलिस और वन विभाग की टीम ने जांच शुरू कर पैंथर को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए हैं।