सिगरेट-कोल्ड्रिंक के पैसे मांगने पर बवाल, दबंगों ने दुकान पर की फा.यरिंग, एक घायल
मुरैना। सिकरौदा क्षेत्र के बड़ी नहर चौराहा स्थित किराना दुकान पर सिगरेट और कोल्ड्रिंक के पैसे मांगने को लेकर विवाद हो गया। दो बाइकों पर सवार होकर आए पांच बदमाशों ने कथित तौर पर दुकानदार से गाली-गलौज की और विरोध करने पर दुकान पर फा.यरिंग कर दी। घटना में दुकानदार घायल हो गया।
घायल गीता राम गुर्जर निवासी बड़ी नहर चौराहा सिकरौदा ने पुलिस को बताया कि गोवर्धन होटल के सामने स्थित उसकी किराना दुकान पर आरोपी सिगरेट और कोल्ड्रिंक लेने आए थे। सामान के पैसे मांगने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने फा.यरिंग कर दी, जिसमें वह घायल हो गया।
घायल ने पुलिस को बताया कि वह आरोपियों में से एक को चेहरे से पहचानता है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, बताया जा रहा है फायरिंग से पहले आरोपियों ने पास के ही होटल पर खाना खाया था जिसका सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिला है। अब आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
#मुरैना #morena #पुलिस