Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

दर्दनाक हादसा: सोते समय सर्पदंश से 14 वर्षीय पलक शर्मा की मौत, जयपुर ले जाते समय तोड़ा दम।#57news करौली, राजस्थान। टोडाभीम। उपखंड क्षेत्र के गांव मेरेड़ा में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। घर में सोते समय सर्पदंश की चपेट में आने से 14 वर्षीय पलक शर्मा की मौत हो गई। जयपुर ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पलक शर्मा पुत्री महेंद्र शर्मा निवासी मेरेड़ा बीती रात अपने घर में सो रही थी। इसी दौरान उसे सांप ने काट लिया। अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को घटना का पता चला। परिजन तत्काल उसे टोडाभीम चिकित्सालय लेकर पहुंचे।अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ. अमर सिंह मीणा ने बालिका की गंभीर स्थिति को देखते हुए उपचार शुरू किया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार नहीं होने पर उसे दौसा रेफर किया गया। दौसा में भी स्थिति गंभीर बनी रहने पर चिकित्सकों ने उसे जयपुर रेफर कर दिया।जयपुर ले जाते समय रास्ते में ही पलक ने दम तोड़ दिया। एक हंसती-खेलती 14 वर्षीय बेटी की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं इस दुखद घटना से पूरा गांव गमगीन है।

Balghat, Karauli | Aug 17, 2026

MORE NEWS

No related stories for this location.

दर्दनाक हादसा: सोते समय सर्पदंश से 14 वर्षीय पलक शर्मा की मौत, जयपुर ले जाते समय तोड़ा दम।#57news करौली, राजस्थान। टोडाभीम। उपखंड क्षेत्र के गांव मेरेड़ा में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। घर में सोते समय सर्पदंश की चपेट में आने से 14 वर्षीय पलक शर्मा की मौत हो गई। जयपुर ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पलक शर्मा पुत्री महेंद्र शर्मा निवासी मेरेड़ा बीती रात अपने घर में सो रही थी। इसी दौरान उसे सांप ने काट लिया। अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को घटना का पता चला। परिजन तत्काल उसे टोडाभीम चिकित्सालय लेकर पहुंचे।अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ. अमर सिंह मीणा ने बालिका की गंभीर स्थिति को देखते हुए उपचार शुरू किया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार नहीं होने पर उसे दौसा रेफर किया गया। दौसा में भी स्थिति गंभीर बनी रहने पर चिकित्सकों ने उसे जयपुर रेफर कर दिया।जयपुर ले जाते समय रास्ते में ही पलक ने दम तोड़ दिया। एक हंसती-खेलती 14 वर्षीय बेटी की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं इस दुखद घटना से पूरा गांव गमगीन है। - Balghat News