बहादुरपुर: दरभंगा के बहादुरपुर प्रखंड मुख्यालय पर 8 सूत्री मांगों को लेकर खेग्रामस का सत्याग्रह आंदोलन शुरू
अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) के बैनर तले बहादुरपुर प्रखंड मुख्यालय पर 8 सूत्री मांगों को लेकर दो दिवसीय सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया गया। 13 और 14 अगस्त को चलने वाले आंदोलन में बड़ी संख्या में ग्रामीण मजदूर शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ देने, भूमिहीनों को जमीन उपलब्ध कराने समेत विभिन्न मांगों को लेकर आवाज