मनोहरथाना: मनोहर थाना परिसर में पुलिस उपाधीक्षक की मौजूदगी में सीएलजी सदस्यों की बैठक का आयोजन
मनोहर थाना थाना परिसर में पुलिस उपाधीक्षक कैलाश चंद व थाना अधिकारी की मौजूदगी में सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित। आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने पर चर्चा की गई ।जिसमें आगामी त्यौहार तेजा दशमी डोल ग्यारस सहित अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने पर चर्चा की गई। शांति समिति के सदस्यों द्वारा कस्बे में बुलेट की तेज आवाज पर रोक की मांग की।