खानपुर: खानपुर कस्बे के गुदरी चौराहा सार्वजनिक धर्मशाला में शहीदों के सम्मान में आज विशाल रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
खानपुर कस्बे के गुदरी चौराहा स्थित सार्वजनिक धर्मशाला में शहीदों के सम्मान में आज शनिवार को शाम 4:00 बजे तक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। समस्त युवा शक्ति खानपुर के तत्वाधान में आयोजित रक्त प्रधान शिविर में 51 यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया जिसमें काफी युवाओं ने जोश दिखाते हुए रक्तदान किया इस दौरान झालावाड़ से आई यूनिट द्वारा रक्त संग्रहण किया गया ।