वंदे मातरम् के अपमान पर भड़का आक्रोश, पौड़ी में भाजपा युवा मोर्चा ने फूंका कांग्रेस का पुतला
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कांग्रेस कार्यालय में वंदे मातरम् के कथित अपमान के विरोध में आज पौड़ी में भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष गणेश राठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। गणेश राठी ने कहा कि राष्ट्रगीत और तिरंगे का अपमान देश की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि “वंदे मातरम् का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान”, राष्ट्र और राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान सर्वोपरि है।
Pauri, Garhwal | Aug 16, 2026