बांसवाड़ा: एमजी अस्पताल के गायनिक वार्ड की अलमारी में फंसा घायल सांप, नर्सिंगकर्मी ने लगाए टांके, रेस्क्यू के बाद जंगल में छोड़ा
एमजी अस्पताल के गायनिक वार्ड में 'गौ सेवा जीव दया संस्थान' के युवाओं को सूचित किया। सूचना पर पहुंचे संस्थान के कार्यकर्ताओं ने सावधानी पूर्वक अलमारी से सांप का रेस्क्यू किया। इसके बाद महात्मा गांधी अस्पताल के नर्सिंग कर्मी विपिन चौबीसा ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए घायल सांप का इलाज किया और उसके घाव पर टांके लगाए। उपचार के बाद सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया।