उधवा: उधवा प्रखंड कार्यालय कक्ष में लंबित आवास को लेकर बीडीओ ने कर्मियों के साथ की समीक्षा,कार्य में तेजी लाने का दिया निर्देश
उधवा प्रखंड कार्यालय कक्ष में सोमवार को अपराह्न करीब 5 बजे लंबित अबुआ आवास व प्रधानमंत्री आवास को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता बीडीओ जयंत कुमार तिवारी ने किया। इस दौरान बीडीओ श्री तिवारी ने आवास कर्मियों के साथ पंचायतवार समीक्षा करते हुए लंबित आवासों को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।