मेराल: मेराल थाना ने जागरूकता अभियान चलाया, आमजनों को सामाजिक व कानूनी विषयों पर जागरूक किया
गढ़वा पुलिस द्वारा स्कूली बच्चों को कानून, सुरक्षा एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को मेराल थाना क्षेत्र अंतर्गत अवस्थित उच्च विद्यालय, मेराल में थाना प्रभारी,रवि कुमार केशरी के नेतृत्व में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बच्चों को