मुज़फ्फरनगर: पचैंडा रोड पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी घायल, एक फरार, तमंचा और गौमांस बरामद
मुजफ्फरनगर के पचैंडा रोड पर पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। नई मंडी पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने गौकशी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मौके से दो तमंचे, दो जिंदा और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। साथ ही 5.5 किलोग्राम गौमांस भी बरामद हुआ है।