Public App Logo
मुख्यमंत्री के इटावा दौरे से पहले सपा नेताओं को किया गया हाउस अरेस्ट, पार्टी ने जताया विरोध इटावा। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित इटावा दौरे से पहले समाजवादी पार्टी ने प्रशासन की कार्रवाई पर कड़ा विरोध जताया है। पार्टी का दावा है कि आरक्षण एवं संविधान मान-स्तंभ दिवस के कार्यक्रम से पहले सपा के जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य 'बबलू' और जिला महासचिव वीरू भदौरिया को उनके आवास पर ही हाउस अरेस्ट कर दिया गया। समाजवादी पार्टी के नेताओं का आरोप है कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। पार्टी का कहना है कि वह आरक्षण और संविधान से जुड़े मुद्दों पर शांतिपूर्ण कार्यक्रम आयोजित करने जा रही थी, लेकिन उससे पहले ही प्रशासन ने कार्रवाई कर दी। इससे एक दिन पहले मुख्यमंत्री के इटावा दौरे को लेकर समाजवादी पार्टी ने प्रेस वार्ता कर विभिन्न जनहित के मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा था। पार्टी नेताओं का कहना है कि यदि मुख्यमंत्री इन मुद्दों पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं देते हैं, तो समाजवादी पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करेगी। - Etawah News