सांगानेर: तुंगा थाना इलाके में रोड किनारे दुपट्टे में लिपटे 3 दिन पहले जन्मे नवजात बच्चे के मिलने से फैली सनसनी
जयपुर के तुंगा थाना इलाके मे सड़क किनारे दुपट्टे मे लिपटे हुए एक नवजात बच्चे के मिलने का मामला सामने आया है। वहीं सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि बच्ची को दुपट्टे मे लपेटकर फेंका गया था। तीन दिन पहले ही बच्चे का जन्म हुआ था। तुंगा थाना पुलिस ने बच्चे को जेके लोन हॉस्पिटल मे एडमिट करवाया है। पुलिस ने बताया फिलहाल मामले की जांच की जा रही है