जोकीहाट: अररिया की नर्स नाजिया का हज-2027 के लिए मेडिकल टीम में चयन
अररिया सदर अस्पताल की ए-ग्रेड नर्स और एमओटी इंचार्ज नाजिया परवीन का चयन हज-2027 के लिए सऊदी अरब जाने वाली भारत सरकार की मेडिकल टीम में हुआ है। पूरे सीमांचल से चयनित होने वाली वे अकेली बताई जा रही हैं। नाजिया को पिछले वर्ष राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवार्ड से सम्मानित किया था। कोविड काल में भी उन्होंने अग्रिम मोर्चे पर सेवा दी।