भरथना: बकेवर के सलेमपुर गांव में लेंटर गिरने से शटरिंग मिस्त्री की मौत, मलबे में दबे पांच, चार मजदूर घायल
बकेवर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत वीरपुर सलेमपुर के मजरा चकरपुर गांव में शनिवार दोपहर करीब 4 बजे मकान का लेंटर डालते समय शटरिंग की बल्ली टूटने से लेंटर भरभराकर गिर गया। हादसे में शटरिंग मिस्त्री श्याम सिंह (52) पुत्र बनवारी लाल निवासी मुड़ैना रूपसहाय, थाना अजीतमल, औरैया समेत पांच लोग मलबे में दब गए। श्याम सिंह की मौत हो गई,