पेशरार: कुजरा गर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने नाटक के जरिए दिखाया नमक सत्याग्रह
लोहरदगा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नगर भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कुजरा गर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने नमक सत्याग्रह पर आधारित शानदार नाटक प्रस्तुत किया। छात्राओं ने नाटक के माध्यम से महात्मा गांधी के नेतृत्व में हुए नमक सत्याग्रह और अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ स्वतंत्रता आंदोलन के संघर्ष को प्रभावशाली ढंग से शुक्रवार रात 8 बजे प्रस्तुत किया।