आमला: आमला नगर में नवरात्रि पर्व की तैयारियां तेज, स्थानीय मूर्तिकार दिन-रात मां दुर्गा की भव्य प्रतिमाएं बनाने में जुटे
Amla, Betul | Oct 1, 2026 नवरात्रि पर्व को लेकर आमला नगर में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। नगर के स्थानीय मूर्तिकार मां दुर्गा की प्रतिमाओं को तैयार करने में जुटे हुए हैं। मूर्तिकारों द्वारा प्रतिमाओं को आकर्षक और भव्य रूप देने के लिए दिन-रात मेहनत की जा रही है। जैसे-जैसे नवरात्रि पर्व नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे मूर्तिकारों का काम भी तेजी पकड़ रहा है।