हमीरपुर: हमीरपुर में अपर जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक ने स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों को नमन कर प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण
स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को शहीद पार्क में अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा शहीद पार्क पहुंचकर अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अधिकारियों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों के त्याग, साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण को स्मरण करते