कतरीसराय: कतरीसराय थाना क्षेत्र के जगदम्बा धर्म कांटे के समीप अज्ञात हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत
गिरियक-शाहपुर स्टेट हाईवे-71 पर कतरी मोड़ स्थित जगदंबा धर्मकांटा के समीप रविवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान शेखपुरा जिले के शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के मियां बिगहा निवासी धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई है।