प्रतापपुर: प्रतापपुर के युवक की आंध्र में ट्रेन से कटकर मौत, परिवार ने शव लाने के लिए मांगी मदद
_प्रतापपुर, चतरा_ - रोजी-रोटी की तलाश में आंध्र प्रदेश गए प्रतापपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी 34 वर्षीय अनिल भारती की ट्रेन हादसे में मौत हो गई। परिवार के अनुसार अनिल 10 दिन पहले ही विजयवाड़ा गया था। वहां काम नहीं मिलने पर वह दो साथियों के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान टुनी रेलवे स्टेशन के पास वह दुर्घटना का शिकार हो गया। मंगलवार को पुलिस ने क्षत