पिंडवाड़ा: पिंडवाड़ा शहर में बढ़ रही चोरी की वारदातें, शक्ति माता चौक आशा मेडिकल के पास ग्रामीणों ने एक युवक को दबोचा
पिंडवाड़ा। शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों के बीच गुरुवार देर रात स्थानीय लोगों की सतर्कता से एक संदिग्ध युवक चोरी की नीयत से घुसते हुए पकड़ा गया। घटना शक्तिमाता चौक स्थित आशा मेडिकल के पास की गली की है, जहां लोगों ने युवक को भागने से पहले ही दबोच लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देर रात गली में संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देने पर लोगों को शक हुआ। शोर