कोईलवर: कोईलवर में तीन दिनों से बिजली गुल, मोबाइल चार्जिंग से मोटर पंप तक ठप, ग्रामीण परेशान
कोईलवर प्रखंड क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से बिजली की आंख-मिचौली से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। लंबे समय तक बिजली नहीं आने से मोबाइल चार्ज करने, घरों में लगे मोटर पंप चलाने समेत कई जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं। शनिवार दोपहर करीब 3:30 बिजली विभाग के एसडीओ कुंदन कुमार ने बताया कि तेज बारिश और आंधी के कारण 33 केवीए की पर्याप्त सप्लाई नहीं मिल रही है।