कर्वी: चित्रकूट के मानिकपुर में सुरक्षा कर्मी भर्ती के दौरान हंगामा, धक्का-मुक्की के बाद पुलिस ने स्थिति संभाली
चित्रकूट के मानिकपुर ब्लॉक परिसर में सोमवार को सुरक्षा कर्मी भर्ती के दौरान बेरोजगार युवाओं की भीड़ जुटने पर दोपहर 2 बजे हंगामा हो गया। युवाओं ने आवेदन के नाम पर 350 रुपये लेकर रसीद न देने का आरोप लगाया। धक्का-मुक्की के बाद पुलिस पहुंची और स्थिति शांत कराई। भर्ती का प्रचार डीएम के फेसबुक अकाउंट से भी हुआ था।