सारठ: बामनगामा-नावाडीह के टोटो चालक का 4 अज्ञात पर ब्लेड से हमला का आरोप, इलाज के लिए पहुंचे सीएचसी
Sarath, Deoghar | Aug 11, 2026 बामनगामा-नवाडीह के टोटो चालक बीरेन्द्र यादव ने 4 अज्ञात पर ब्लेड से हमला करने का आरोप लगाया। मंगलवार दोपहर 3 बजे परिजन संग इलाज के लिए CHC पहुंचे घायल ने बताया कि बामनगामा पानी टंकी के पास वो टोटो लेकर था, तभी 2 बाइक से आए 4 युवक उनपर ब्लेड से हमला करके भाग निकले। घायल ने घर में पिता व भाई से झगड़े की बात कही। पुलिस शिकायत मिलने पर कार्रवाई की बात कह रही है।