पाल्हावास: जिला ग्रीवेंस कमेटी ने 7 साल पुराने मामले में नगर परिषद के अधिकारियों को चार्जशीट किया
रेवाड़ी के बाल भवन में हुई बैठक में जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा ने नगर परिषद के पूर्व और वर्तमान जेई-एमई को रूल-7 के तहत चार्जशीट किया। 21 लाख की भुगतान रोकने का आरोप भी सामने आया। साथ ही प्रधानमंत्री के सेवा संकल्प अभियान पर भी जानकारी दी गई।