उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील के बदियाकोट गांव स्थित आदि बद्री मां भगवती मंदिर में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई, लकड़ी से बने इस प्राचीन मंदिर की बारीक काष्ठकला और मुख्य ढांचे को आग से भारी नुकसान पहुंचने की खबर है, दुर्गम क्षेत्र में स्थित मंदिर तक दमकल पहुंचने में कठिनाई हुई, जिसके चलते स्थानीय लोग आग बुझाने में जुटे रहे, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, मामले की जांच की जा रही है, मंदिर को लेकर मान्यता है कि इसी स्थान पर मां भगवती ने निशुम्भ दैत्य का वध किया था @