ग्यारसपुर: ग्यारसपुर में संदीपनी विद्यालय के विद्यार्थियों ने तिरंगे की शान में भव्य यात्रा निकाली
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के लिए संदीपनी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गुरुवार दोपहर 1 बजे भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में तिरंगा लेकर निकले विद्यार्थियों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष लगाए। यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के साथ विद्यालय के शिक्षक भी शामिल हुए।