घरौंडा: करनाल में सरपंच मनजीत सिंह के स्वागत बोर्ड पर फायरिंग, पुलिस ने शुरू की जांच
करनाल के मंगलौरा गांव में सरपंच मनजीत सिंह के स्वागत बोर्ड पर फायरिंग का मामला सामने आया है। सरपंच ने दो लोगों पर शक जताया है और धमकी भरे कॉल भी मिलने की शिकायत पुलिस को की। पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई है और मामले की जांच जारी है।