Public App Logo
रायपुर (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। बस्तर के घने जंगलों में कभी हथियार उठाकर नक्सली संगठन से जुड़ी रहीं महिलाएं अब हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौट रही हैं। रायपुर में आयोजित फैशन रैंप पर इन पूर्व महिला नक्सलियों ने आत्मविश्वास के साथ कदमताल कर एक नई शुरुआत की मिसाल पेश की। उनका यह बदलाव न सिर्फ उम्मीद की कहानी है, बल्कि यह संदेश भी देता है कि सही अवसर और पुनर्वास के जरिए हिंसा का रास्ता छोड़कर नई जिंदगी शुरू की जा सकती है। #chhattisgarh #fashion #raipur #news #navchetnanewscg - Korba News