जांजगीर: 120 गुम मोबाइल बरामद, 36 लाख रुपए के मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए गए
जांजगीर-चांपा जिले में साइबर पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश कर बड़ी संख्या में मोबाइल बरामद किए हैं। साइबर प्रभारी भास्कर शर्मा के नेतृत्व में अभियान चलाकर 120 नग गुम मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी कुल कीमत करीब 36 लाख रुपए बताई गई है। साइबर जागरूकता अभियान के समापन कार्यक्रम के दौरान बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंपे गए।