मुरैना नगर: मुरैना में एबीवीपी की तिरंगा यात्रा से शहर गूंजा, कन्या महाविद्यालय से निकली यात्रा में लगे भारत माता के जयकारे
मुरैना में स्वतंत्रता दिवस पर एबीवीपी की कन्या महाविद्यालय इकाई ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली।ध्वजारोहण के बाद हाथों में तिरंगा थामे विद्यार्थियों ने भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से शहर गूंजा दिया।यात्रा कन्या महाविद्यालय से शुरू होकर पुरानी जिला पंचायत, रामजानकी मंदिर, एमएस रोड होते हुए नेहरू पार्क पहुंची और वापस महाविद्यालय में संपन्न हुई।