कटनी ग्रामीण: रीठी के ग्रामीण अंचलों में मवेशियों के झुंड से खरीफ की फसलें संकट में, किसान खेतों की रखवाली को मजबूर
कटनी जिले के रीठी तहसील क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में इन दिनों आवारा मवेशियों के झुंड किसानों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बने हुए हैं। खेतों में खड़ी खरीफ की फसलों को मवेशियों से नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में मवेशी झुंड के रूप में खेतों में पहुंच रहे हैं