सदर: वाराणसी में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर, सामाजिक संगठनों से भी किया जाएगा संवाद
Sadar, Varanasi | Aug 14, 2026 वाराणसी। संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी बी.एम. संदीप ने मैदागिन स्थित राजीव भवन में फ्रंटल संगठनों, प्रकोष्ठों और कांग्रेस पार्षदों के साथ बैठक की। उन्होंने संगठन को वार्ड और बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं में समन्वय बढ़ाने और जनसरोकार के मुद्दे उठाने पर जोर दिया।