बुढ़ाना: क्षेत्र के गांव कल्याणपुर में विकास कार्यों में लाखों रुपये के गड़बड़ी की शिकायत पर जांच के लिए गांव पहुंची टीम
बुढाना तहसील क्षेत्र के गांव कल्याणपुर में ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा को शिकायती पत्र देते हुए ग्रामीणों ने गांव के विकास कार्यों में लाखों रुपए का गड़बड़ झाला करने का आरोप लगाया था जिसकी शिकायत पर जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा द्वारा बनाई गई टीम गांव में पहुंची और प्राथमिक विद्यालय में शिकायतकर्ताओं की बिंदुओं दर बिंदु पर जांच की