उज्जैन: महाकाल मंदिर में देशभक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु, बैंड की धुनों से सराबोर हुआ परिसर 🔱
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पूरी तरह से देशभक्ति और शिव भक्ति के अनूठे संगम में रंगी नजर आई। श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर में महाकाल बैंड द्वारा देशभक्ति गीतों की शानदार धुनें बजाई गईं। जैसे ही देशभक्ति के तराने गूंजे, तिरंगे की रोशनी से जगमगाते परिसर में मौजूद श्रद्धालु उत्साह से झूमने और थिरकने लगे। हाथों में तिरंगा लिए श्रद्धालुओं ने 'भारत माता की जय' और 'जय श्री महाकाल' के गगनभेदी जयकारे लगाए। देश-विदेश से दर्शन करने पहुंचे शिवभक्तों के लिए राष्ट्रप्रेम से सराबोर यह नजारा विशेष आकर्षण का केंद्र बन गया।
#UjjainNews #Mahakaleshwar #IndependenceDay #Patriotism #siti24ujjain