राजपुर: राजपुर में साप्ताहिक बाजार के दिन नाबालिग वाहन चालकों पर पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई
बलरामपुर जिले के राजपुर में नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। सरगुजा रेंज के आईजी दीपक झा के निर्देश पर रविवार को साप्ताहिक बाजार के दिन राजपुर पुलिस की टीम थाना के सामने मुस्तैद रही और नाबालिगों को वाहन चलाते हुए पकड़कर कार्रवाई की। दरअसल, क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए पुलिस ने नाबालिगों के वाहन चलाने पर सख