ऊंचाहार: नदौरा माफी गाँव में महिला की मौत का मामला, मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के नदौरा माफी गाँव में बताया जा रहा है कि, गांव निवासी अमरेश की पत्नी रत्ना देवी बुधवार की सुबह ससुराल में टुल्लू पंप में उतरे करंट की चपेट में आ गई,जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, सीएचसी पहुंचे महिला के मायके वालों ने पति समेत अन्य ससुरालीजनों पर दहेज की खातिर महिला की हत्या किये जाने का आरोप लगाया गया।पुलिस ने शव पीएम को भेजा है