अन्तागढ़: अंतागढ़ महाविद्यालय के एनएसएस ने जल संरक्षण पर रैली और नुक्कड़ नाटक किया आयोजित
अंतागढ़ के शासकीय लाल कालिंद सिंह महाविद्यालय के एनएसएस ने जल संरक्षण को लेकर रैली और नुक्कड़ नाटक आयोजित किया। प्राचार्य ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जल जीवन मिशन पर आधारित नुक्कड़ नाटक ने पानी के सही उपयोग का संदेश दिया। कार्यक्रम में छात्र, स्टाफ और ग्रामीणजन मौजूद थे।