शाहपुरा: शहपुरा में व्यापारी को स्टेट बैंक से आए फोन के बाद खाते से कटे रुपए, शिकायत दर्ज
एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने शनिवार दोपहर 1:00 बजे बताया कि शहपुरा में कपड़ा व्यापारी रॉबिन जैन को स्टेट बैंक आफ इंडिया से फोन आया और उनसे पूछताछ की गई की क्या ट्रांजैक्शन कर रहे हो। जिसके बाद जब उन्हें संदेह हुआ तो उन्होंने देखा तो उनके स्टेट बैंक आफ इंडिया और पंजाब नेशनल बैंक आफ इंडिया के खातों से लगभग 88000 की रकम अज्ञात ठग के द्वारा निकाल ली गई।